BREAKING NEWS:- रामपुरा क्षेत्र में एक ही दिन दोहरी दुर्घटना में हुई 02 लोगो की मौत, एक का टूटा पैर तो दूसरे की फटी पाव जांघ..,
रामपुरा/नीमच:- बता दे, जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा क्षेत्र में एक ही दिन में दो दुर्घटना की सूचना रही, दिनांक 25.11.2024 को ग्राम मंज़िरिया के नज़दीक दो मोटर सायकल आपसी भिड़ंत में एक महिला एक बच्ची समेत 05 व्यक्ति घायल हुए वहीं खिमला प्लांट ग्राम बैंसला बुज के मध्य इको कार वाहन क्रमांक RJ 17 CB 4715 और मोटर सायकल के बिच हुई जोरदार भिडंत में एक का व्यक्ति का पैर कटा और दूसरे की जांघ फट गई, प्राप्त जानकारी अनुसार मोटर सायकल सवार दो युवक राधेश्याम पिता रामलाल जी मीणा ग्राम बेसला रावतनगर एवं शंकर पिता बंशी जी भील बैसला की मोके पर ही मौत हो गयी।
सूचना प्राप्ति पर स्थानीय रामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों शवों को चिकित्सालय भेजा गया।