BIG NEWS :- शपथ समारोह में भाजपा से बगावत कर भाजपा में आने के लिए सघर्ष करते दिखे बागी सबसे आगे शामिल पड़े ये खबर !

BIG NEWS :- शपथ समारोह में भाजपा से  बगावत कर भाजपा में आने के लिए  सघर्ष  करते दिखे बागी सबसे  आगे  शामिल पड़े ये खबर  !


रामपुरा। नगर परिषद रामपुरा के शपथ विधि समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा जितेंद्र जागीरदार व पार्षदों ने शपथ ली शपथ समारोह में अतिथि गण में मुख्य अतिथि माननीय उषा ठाकुर प्रभारी मंत्री नीमच, अध्यक्षता सुधीर गुप्ता सांसद एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, विशेष अतिथि में माननीय नंदकिशोर पाटीदार संगठन प्रभारी, दिलीप सिंह परिहार विधायक विधानसभा क्षेत्र नीमच, अनिरुद्ध माधव मारू विधायक विधानसभा क्षेत्र मनासा, जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला महामंत्री राजेश लड़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम सारू उपस्थित थे।  कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के बागी लोग सघर्ष  करते दिखे  जिन्होंने नगर परिषद चुनाव में अपनी पार्टी के विरुद्ध काम किया था। उनके बैनर पोस्टर समारोह में सबसे आगे देखने को मिले । वहीं दूसरी ओर 8 पार्षद शपथ विधि समारोह में नदारत रहे।  प्रभारी मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर ने आज रामपुरा नगर में आयोजित नगर परिषद  शपथ विधि मेंं प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है यही कारण है कि नीमच जिले में स्थानीय चुनाव में जनता ने भाजपा को चुना। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि नगर परिषद में जीते हुए पार्षद एवं हारे हुए पार्षद दोनों ही जन भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्य करें।

और नया पुराने