Big news - शिवराज सिंह चौहान को किसानों की समस्या को लेकर...।

 Big news - शिवराज सिंह चौहान को किसानों की समस्या को लेकर...।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में दिग्विजय सिंह ने किसानों की समस्या को बताया है, गौरतलब है कि टेम और सुठालिया सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत भोपाल, राजगढ़, विदिशा और गुना जिले के किसानों की हजारों एकड़ भूमि डूब में आ रही है। प्रभावित परिवारों को बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। इसका किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी को लेकर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है, उन्होंने पत्र में लिखा है कि इन संसायाओ को लेकर पूर्व में आपको पत्र भी लिखे हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों की समस्या से अवगत कराने के लिए कोविड प्रोटोकाल के तहत छोटे प्रतिनिधिमंडल के साथ बीस जनवरी तक मिलने का समय देने पर निर्णय लें। यदि समय नहीं दिया जाता है तो फिर मुझे प्रभावित किसानों के साथ आपके आवास के सामने धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। देखना होगा की दिग्विजय सिंह के इस पत्र के बाद सी एम क्या फैसला लेंगे।

नोट - आप सभी पाठको से विशेष अनुरोध हे कि कोरोना तेजी से फेल रहा हे इसलिए आप मास्क अवश्य लगाये, सामाजिक दुरी बनाये रखे, बेवजह घर से बहार ना निकले और शासन प्रशासन का सहयोग करे।

"दो गज दुरी, मास्क है जरूरी"

और नया पुराने