रासेयो स्वयंसेवकों का ग्राम सोनड़ी में मतदाता जागरूकता अभियान।

COLLEGE :-रासेयो  स्वयंसेवकों का  ग्राम सोनड़ी में  मतदाता जागरूकता अभियान। 




रामपुरा। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा  की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक निरंतर गांव गांव में मतदान की अनिवार्यता पर जन जागरूकता हेतु ग्रामीणों को संबोधित कर रहे हैं ताकि भारत देश के लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके।  राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी अधिकारी प्रो.  आशीष  कुमार सोनी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के क्रम में ग्राम सोनड़ी में स्वयंसेवक सुमेर सिंह राठौड़ ,नवल सिंह शक्तावत, गोविद गरासिया ,मुस्कान योगी, सलोनी योगी आदि ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व, मतदान की अनिवार्यता एवं लोकतंत्र में मतदान की महत्वपूर्ण भूमिका विषय पर अपने अपने अंदाज में व्यावहारिक रूप से जागरूक किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को मतदान की अनिवार्यता की शपथ दिलवाई गयी।उक्त अवसर पर बद्री नाथ योगी, राधेश्याम भाई, मोती लाल बंजारा, कन्हैयालाल राठौर सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे। इस सराहनीय कार्य हेतु संस्था प्राचार्य डॉ. सारा अत्तारी ने हर्ष व्यक्त किया।

और नया पुराने