पुरन माटा:-
गांधी सागर:- मध्यप्रदेश मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष करनसिह परमार अल्प प्रवास पर शुक्रवार 25 फरवरी को गांधीसागर पत्रकार पूरन माटा के आवास पर पहुंचे ।यहां ठेका श्रमिको ( मजदूर ) के शोषण एवं शासन द्वारा प्रदत्त मजदूरो के हित मे योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से यहां का दौरा किया । श्री परिहार ने बताया कि शासन स्तर पर मजदूर वर्ग के लिए अनेक योजना क्रियान्वित की जा रही है जिसका फायदा विभिन्न मजदूर वर्ग रेहडी वालो को मिले इसी उद्देश्य से आज का दौरा रखा गया था ।इनके आगमन पर श्री माटा ने मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी ,मत्स्य महासंघ, सिंचाई विभाग, वन विभाग कांट्रैक्टर के अधीन श्रमिकों की समस्या के विषय में उन्हें विस्तार से अवगत करवाया । आपके साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश रावत , प्रदेश महिला अध्यक्ष उषा शर्मा, मंदसौर जिला अध्यक्ष रेखाजोशी मौजूद थे।