BREKING NEWS गोमाबाईं के सामने हुआ भयानक हादसा, कार ने एक साथ तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, दो लड़कियां गम्भीर घायल
नीमच। शहर के गोमाबाई हॉस्पिटल के सामने बुधवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 2 लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक वरना कार जो बिना नंबर की तेज रफ्तार से कलेक्टर कार्यालय तरफ से आ रही थी।
कार चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक साथ तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। वही बिजली के खंबे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे बिजली के तार भी टूट गए हैं। वही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि कार बहुत तेज गति से चल रही थी। जो असंतुलित हो गई और एक साथ तीन गाड़ियों को उड़ा दिया। जिसमें से स्कूटी सवार दो लड़कियां घायल हुई है। दोनों लड़कियों में से एक स्कीम नंबर 34, तो एक लड़की विकासनगर की निवासी है।