BREAKING NEWS:- ईनामी फरार आरोपियों वारण्टियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान पड़े ये खबर !

BREAKING NEWS:- ईनामी फरार आरोपियों वारण्टियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान पड़े ये खबर !

गांधी सागर से पुरन माटा की रिपोर्ट

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया (भा.पु.से) द्वारा ईनामी फरार आरोपियों वारण्टियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत श्री महेन्द्र तारणेकर अति.पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ जिला मंदसौर के मार्गदर्शन एवं श्री फूलसिंह परस्ते, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग गरोठ के निर्देशन में थाना प्रभारी गांधीसागर लाखनसिंह राजपूत व उनकी टीम द्वारा वर्ष 2006 से फरार वारण्टी लक्ष्मण पिता मांगीलाल मेघवाल उम्र 40 साल निवासी अंत्रालिया जिसके विरूद्ध थाना गांधीसागर पर अप.क्रं. 47/06 धारा 420, 467, 468, 470, 471 भादवि का अपराध पंजीबद्ध होकर आरोपी वर्ष 2006 से फरार था । जिसका माननीय न्यायालय से स्थायी वारण्ट जारी किया गया था । आरोपी पर 5100/- रुपये का ईनाम घोषित था । नटवरलाल वारण्टी चतुर चालक होकर ग्राम अंत्रालिया की वोटर लिस्ट से अपना नाम हटवा दिया था जिसकी तलाश करने जब भी पुलिस जाती तो गांव का निवासी नही होने की तस्दीक हाथ लगती थी, उक्त ईनामी वारण्टी 16 वर्षों से जिला राजगढ़ एवं जिला इंदौर में अलग अलग स्थानों पर अपनी लक्ष्मण नाम की पहचाना छुपाकर रहता था जिसे गांधीसागर पुलिस टीम ने अपनी सुझबुझ अच्छी पुलिसिंग का परिचय देते हुये आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। आऱोपी का जेल वारण्ट बनने से जेल दाखिल किया।नाम गिरफ्तार आरोपीः- लक्ष्मण पिता मांगीलाल मेघवाल उम्र 40 साल निवासी अंत्रालियास

राहनिय कार्यः-  उक्त कार्यवाही में लाखनसिंह राजपूत थाना प्रभारी गांधीसागर, सउनि जितेन्द्रसिंह चौहान, आऱ आर 178 रामचंद्र माण्डोतिया, 552 राजकुमार भट्ट, आऱ 798 गिरीराज दांगी थाना गांधीसागर का सराहनीय योगदान रहा ।



और नया पुराने