BREAKING NEWS :- दिनांक 31.07.2022 रामपुरा पुलिस को मिली सफलता नाबालिग लड़की को राजकोट गुजरात से आरोपी के कब्जे से किया दस्तयाब !
पुलिस मुख्यालय भोपाल से गुम बालक-बालिकाओं की बरामदगी संबंधी विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नीमच श्री सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुंदरसिंह कनेश, एसडीओपी मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी गजेन्द्रसिंह चौहान के नेतृत्व में काफी प्रयास व मशक्कत के बाद सूझ-बूझ से रामपुरा पुलिस टीम द्वारा लापता व्यपृहता को आरोपी ताराचंद जाट के कब्जे से राजकोट गुजरात से किया दस्तयाब ।। घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 04.06.2022 को फरियादी परिजनों द्वारा उनकी नाबालिक लड़की के अपहरण संबंधी रिपोर्ट करने पर थाना रामपुरा पर अपराध क्र.115/2022 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया था । जो परिजनो द्वारा संदेही व्यक्ति के द्वारा भगा ले जाने की शंका जाहिर की जो तत्काल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते जो संदेही व्यक्ति के घर ग्राम जेतुसर थाना रिंगस जिला सीकर राजस्थान पर दबिश देते संदिग्ध व्यक्ति फरार होना पाया । जो मुखबीर तंत्र स्थापित कर तथा सायबर सेल की मदद लेकर अपर्हता की लगातार तलाश करते बांसवाड़ा, जयपुर, भीलवाड़ा आदि संभावित स्थानो पर तलाश की लेकिन अपर्हता व संदेही का कोई पता नहीं चला । बाद प्राप्त मुखबीर सूचना एवं विशेष तकनिक का उपयोग कर सायबर सेल की मदद से अपर्हता व संदेही का पता राजकोट गुजरात मे चलने पर थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर तत्काल रवाना होकर अलग-अलग स्थानों पर पतारसी करते निर्माणाधीन एयरपोर्ट राजकोट के पास से अपर्हता को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब किया । अपर्हता के कथन लेते अपर्हता ने बताया कि आरोपी ताराचंद अपर्हता के गांव मे डीजे गाड़ी चलाने का कार्य करता था उस दौरान दोनो मे संपर्क हुआ जिसे शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर राजकोट गुजरात ले गया जहाँ आरोपी द्वारा अपहर्ता को मजदूरों के लिये बने ईंट के कच्चे घर में बंद करके रखता था प्रकरण में अपर्हता के कथन के आधार पर धारा 366,342 भादवि व 11/12 पाक्सो एक्ट का ईजाफा कर आरोपी ताराचंद जाट को गिरफ्तार कर न्यायालय मनासा पेश किया गया जंहा माननीय न्यायालय द्वारा जेल दाखिल करने के आदेश दिये जिसे जेल भेजा गया ।
सराहनीय कार्य - उनि गजेन्द्रसिंह चौहान, प्र.आर.105 कृष्णसिंह यादव, आर.369 सुरेन्द्रसिंह चौहान, आर.597 विजय गुर्जर, म.आर.629 मानसी गुप्ता, प्र.आर. प्रदीप शिंदे, आर. लाखनसिंह, आर. कुलदीप सायबर सेल नीमच की सराहनीय भूमिका रही।
