BREAKING NEWS:- संत श्री श्री 1008 शिरोमणि अमरा भगत जी के 180 वे जन्मोत्सव व कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित विशाल वाहन रैली पड़े ये खबर !
अखिल भारतीय धनगर गायरी समाज के पित्र पुरुष संत अमराजी भगत अनगढ़ बाबा के जन्मोत्सव पर रामपुरा के आसपास क्षेत्र के समाज जनों द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी वाहन रैली रामपुरा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के नरबदिया गांव सांवलिया जी के पास संत अमराजी भगत की समाधि स्थल तक जाएगी रामपुरा में 2 वर्ष बाद निकलने वाली इस रैली में जहां समाज जनों में अपार उत्साह हर्ष उल्लास का वातावरण देखा गया वही वाहन रैली में समाज जनों द्वारा धार्मिक संगीत पर युवा धर्म ध्वजा हाथ में लिए संत अमराजी भगत की जय घोष के नारों को गुंजायमान करते हुए नाचते झूम के चले जा रहे थे नगर में निकलने वाली वाहन रैली का नगर के नागरिकों सहित धार्मिक संगठनों स्वयंसेवी संगठनों भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल रामपुरा द्वारा संत श्री श्री 1008 शिरोमणि अमरा भगत जी के 180 वे जन्मोत्सव व कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित विशाल वाहन रैली का रामपुरा नगर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
