BREAKING NEWS :-मनासा, रामपुरा और कुकडेश्वर में अब हर दिन तिरंगा लहराए 65.6 इंच पोल पर हर दिन लहराएगा 12x18 इंच का तिरंगा पड़े ये खबर !

BREAKING NEWS :-मनासा, रामपुरा और कुकडेश्वर में अब हर दिन तिरंगा लहराए 65.6 इंच पोल पर हर दिन लहराएगा 12x18 इंच का तिरंगा पड़े ये खबर !


मनासा। नगर परिषद मनासा, रामपुरा और कुकडेश्वर में अब हर दिन तिरंगा लहराएगा। इसके लिए 65.6 इंच ऊंचा हाई मास्ट पोल तैयार किया गया है। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू 13 अगस्त को उक्त पोल का लोकार्पण कर उस पर झंडा फहराएंगे। इस दौरान घर घर तिरंगा अभियान का भी शुभारंभ किया जाएगा।  

मनासा में कारगील चौक पर पंडित दिनदयाल उपाध्यय की प्रतिमा के पास 65.6 इंची ऊचा हाई मास्ट पोल लगाया गया। सौंदर्यीकरण के लिए उस पर गोल्ड कलर का कलश स्थापित कर लाल कलर की एवीऐशन लाइट लगाई गई हैं। फाउंडेशन पर 200 वॉट की 2 वाइट कलर के लेम्प लगाए गए है। मनासा की तरह ही कुकडेश्वर और रामपुरा में भी तिरंगा फहराने के लिए लिए हाईमास्ट फ्लेग पोल लगाए गए है जो बनकर तैयार हो गए है। 13 अगस्त को विधायक माधव मारू की उपस्थिति में इनका लोकार्पण किया जाना हैं। 

विधायक मारू सुबह 10.00 बजे रामपुरा पहुंचेंगे। यहां नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सीमा जितेंद्र जागीरदार की उपस्थिति में हाई मास्ट फ्लेग पोल का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12.00 बजे कुकडेश्वर में नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, उपाध्यक्ष सोनाली उज्जवल पटवा एवं उपस्थित पार्षद गणों की उपस्थिति में हाईमास्ट फ्लेग पोल पर ध्वजारोहण कर घर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करेंगे। शाम 4.30 बजे मनासा में कारगिल चौक पर बने हाईमास्ट फ्लेग पोल पर झंडा फहराया जाएगा। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जोलानिया सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देशभर में घर घर तिरंगा अभियान चलेगा। विधायक मारू अपने दौरा प्रवास के दौरा हाई मास्ट फ्लेग का लोकार्पण करने के साथ ही नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदो की उपस्थिति में घर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ भी शुभारंभ करेंगे। मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, मदनलाल रावत, गोपाल गुर्जर और मुकेश डांगी ने पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, सभी संगठन, स्वय सेवी संस्थान, व्यापारी और देशभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की हैं।  नगर परिषद मनासा, कुकडेश्वर और रामपुरा में बनकर तैयार हाई मास्ट लाइट की गई है। इस पर जो तिरगा लहराएगा वह 10 मीटर करीब 65.6 इंच ऊंची है जिस पर हर दिन 12x18 इंच का तिरंगा लहराएगा। पोल करीब 65.6 इंची लंबा है। जिस पर हर दिन तिरंगा फहराया जाएगा। यह तिरंगा नगर के लिए आकर्षण का केंद्र होने के साथ ही नगर वासियों को देशभक्ति का संदेश देगा।
और नया पुराने