BREAKING NEWS :- स्वतंत्रता दिवस की पावन संध्या पर 75 वा आजादी के अमृत महोत्सव पर आज रामपुरा में कांग्रेस पार्टी द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया !

BREAKING NEWS :- स्वतंत्रता दिवस की पावन संध्या पर 75 वा आजादी के अमृत महोत्सव पर आज रामपुरा में कांग्रेस पार्टी द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया !


तिरंगा रैली बाल उद्यान नगर पंचायत के सामने से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार, नागोरिया मार्ग,लालबाग, छोटा बाजार ,धानमंडी, हास्पिटल रोड, बस स्टैंड तिरंगा धवज के यहां पर संपन्न हुई. तिरंगा रैली में सभी राष्ट्र ध्वज तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय ,वंदे मातरम् का जयघोष करते हुए चल रहे थे,रैली के समापन अवसर पर उपस्थित देशप्रेमियों को संबोधित करते हुए तिरंगा यात्रा के सूत्रधार नगर के ऊर्जावान, ओजवी वक्ता,कांग्रेस के युवा नेता श्री संदीप सोनी ने 15 अगस्त आजादी के इतिहास पर प्रकाश डाला एवम शहीद कांतिकारियो के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया एवम 75 वे स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव की सभी नगरवासियों देशवासियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाए दी, इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री श्री प्रवीण चौधरी ने भी संबोधित करते हुए नगरवासियों को बधाई शुभकामनाए दी,इस अवसर पर तिरंगा रैली में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री मोंटी बना,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री ईश्वर मजावदिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री विजयराज सिंह चंद्रावत,वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रकाश घोटा, श्री डॉक्टर यशवन्त राव पवार ,श्री मुस्तफा भाई मादेह, पत्रकार श्री रियाज मंसूरी,पूर्व सरपंच श्री खेमराज गुर्जर, श्री प्रकाशचंद्र धनगर, देवरान सरपंच श्री वीरेन्द्र पाटीदार,युवा अभिभाषक श्री विजयसिंह चंद्रावत एडवोकेट, श्री गोवर्धन जैनवार मिस्त्री, श्री अमृत  मोयल उस्ताद, श्री गुड्डू भाई, युवा नेता नईम बेग,जुल्फिकार अंसारी, सौरभ नाहटा,सुनील गौड,जीतू मोदी, कमलेश मालवीय,श्याम पवार,निर्मल पाटीदार, सुनील पाटीदार,उदित श्रीमाल,दशरथ रावत,भगत मालवीय,सुनील कोठारी भोई,राधेश्याम गुर्जर,आयुष श्रीमाल, दिनेश माली,आदि उपस्थित थे ।

और नया पुराने