BREAKING NEWS:- जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा के गेट पर अभिभावकों का फूटा आक्रोश, ऐसा क्या हुवा जो आखिर क्या कारण था कि अभिभावकों को अपने बच्चो से मिलने नहीं दिया पड़े ये खबर !

BREAKING NEWS:- जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा के गेट पर अभिभावकों का  फूटा आक्रोश, ऐसा क्या हुवा जो आखिर क्या कारण था कि  अभिभावकों  को अपने बच्चो से मिलने नहीं  दिया पड़े ये खबर !

नीमच जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा के मनमानी को लेकर गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन एवं परिजन आमने-सामने हो गए।विद्यालय प्रबंधन एवं कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर उपेक्षा के आरोप लगाए हैं।मिली जानकारी के अनुसार विगत 3 दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण नवोदय विद्यालय में बच्चों की कुशलक्षेम पूछने कुछ परिजन आज विद्यालय में बच्चों से मिलने के लिए पहुंचे थे  जहां विद्यालय के गेटकीपर द्वारा परिजनों को विद्यालय के अंदर प्रवेश नही दिया गया और बच्चो से मिलने के लिए भी स्पष्ट मना कर दिया गया।जिससे नाराज परिजनों ने नवोदय विद्यालय के गेट पर अपना विरोध दर्ज कराया और उक्त मामले की जानकारी कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं विधायक को फोन पर दी गई।परिजनों का आरोप है कि हम जब भी अपने बच्चों से मिलने के लिए विद्यालय में आते हैं तो हमको हमेशा मिलने से मना कर दिया जाता है हम बड़ी दूर से अपने बच्चों से मिलने आते हैं पर हमें अधिकतम समय पर बच्चों से मिलने नहीं दिया जाता और हमें खाली हाथ ही लौटना पड़ता है वही उक्त मामले में  जब विद्यालय प्रबंधन से चर्चा की गई तो विद्यालय के प्राचार्य डॉ राम चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा माह में एक बार बच्चों को परिजनों से मिलने के लिए तिथि निर्धारित है प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को विद्यालय में अभिभावक छात्र एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का मिलन दिवस मनाया जाता है। इस दिन पूरे दिन छात्र छात्राओं के माता पिता परिजन सभी अपने बच्चो से मिलते है साथ बैठकर खाना भी खाते है।छात्र छात्राओं को बाजार घुमाने के लिए ले जाते है । माता पिता अपने बच्चों के शैक्षणिक प्रोसेस एवं अन्य सुझाव विद्यालय प्रशासन को दे सकते हैओर प्रत्येक दिन निर्धारित समय पर बच्चों को परिजनों से फोन पर बात करवाई जाती है ।आज विद्यालय में भोपाल से अवलोकन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक डेलिगेशन टीम आई हुई थी जिसको लेकर उक्त परिस्थिति निर्मित हुई है अगर विद्यालय प्रबंधन की ओर से परिजनों को कोई तकलीफ हुई है तो हम इसमें सुधार की कोशिश करेंगे।
x

और नया पुराने