BREAKING NEWS :- रामपुरा सिविल हॉस्पिटल में लंबे समय इंतजार के बाद महिला डॉक्टर मयूरी परमार की हुई नियुक्ति पढ़ें यह खबर !
रामपुरा सिविल हॉस्पिटल में पिछले कई वषौ से नगर वासियों एवं आस पास के ग्रामीण वासियों को हमेशा महिला डॉक्टर कमी रही जिससे कि महिला पेशेंट को महिला डॉक्टर की कमी महसूस रहती थी अब वो कमी नगर वासियों एवं ग्रामीण वासियों को नही रहेगी क्योंकि अब रामपुरा सिविल हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर मयूरी परमार की पोस्टिंग हुई जिससे कि रामपुरा नगर में अब महिलाओं के लिए महिला डॉक्टर की नियुक्ति होने से महिलाओं का उपचार करने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा इसके साथ ही तीन महिला डॉक्टर और एक पुरुष डॉक्टर की और नियुक्ति होगी