BREAKING NEWS :-आगामी त्यौहारों को देखते हुए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई पड़े ये खबर !

BREAKING NEWS :-आगामी त्यौहारों को देखते हुए थाना परिसर में  शांति समिति की बैठक आयोजित हुई पड़े ये खबर !



रामपुरा: रामपुरा तहसील मुख्यालय में आज सोमवार को  आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, अन्नत चतुर्थी,  एवं आदि त्योहार को देखते हुए थाना परिसर रामपुरा में शांति समिति की बैठक सायं 6 बजे आयोजित की गई । जिसमें एसडीएम पवन बारिया, एसडीओपी यशस्वी शिंदे ,  तहसीलदार रामपुरा बीके मकवाना,थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान ,  विघुत विभाग कनिष्ठ यंत्री बीके मंडल, नगर परिषद उपयंत्री अनु सोलंकी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। जिसमें उक्त अधिकारियों ने बताया कि त्यौहार का पर्व आपसी भाई चारे के साथ मनाएं क्योंकि 2 वर्षों से कोरोना के कारण त्यौहार नहीं मना पा रहे थे किंतु इस वर्ष सभी त्योहार पूर्ण शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाए हैं उक्त अधिकारियों ने साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु नगर परिषद एवं विघुत मंडल को निर्देशित किया गया। बैठक में शांति समिति के सदस्य गण,नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु ,समाज जन ,नगर पालिका कर्मचारी ,पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

और नया पुराने