BREAKING NEWS:-अपने ही खेत पर पानी की मोटर चलाते समय विद्युत तारों के संपर्क में आने से गांव मजीरिया के एक युवक ने तोडा दम ये खबर !
नीमच जिले के रामपुरा तहसील मुख्यालय के समीप ग्राम मजीरया मैं एक घटना सामने आई ग्राम मजीरया में रहने वाले जुगल किशोर बैरागी उम्र ५० साल के लगभग अपने खेत पर मोटर चालू करने गए थे की वही विद्युत तारों के संपर्क में आने से मिली जानकारी के अनुसार जुगल किशोर बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई , जिसकी सूचना परिवार जनों द्वारा रामपुरा थाना को दी गई जहां से शव को रामपुरा हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा पुलिस द्वारा प्रकरण जांच में लेकर विवेचना जारी है
