BREAKING NEWS: - चंबल नदी के किनारे बसे हुए गांव में प्रशासन ने किया अलर्ट घोषित रामपुरा की निचली बस्तियों में भी अलर्ट घोषितबाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन हुआ मुस्तैद पड़े ये खबर !
मध्य प्रदेश सहित नीमच जिले में हो रही भारी बारिश का दौर अनवरत जारी रहने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं एवं गांधी सागर बांध में पानी की भारी आवक को देखते हुए जहां एक और क्वार्टर एरिया के लोगों में दहशत बड़ी है वही निचली बस्तियां एवं चंबल नदी के किनारे बसे बाढ़ प्रभावित गांव गांव में बाढ़ की संभावना तथा गांधी सागर का वाटर लेवल बढ़ने के कारण अलर्ट घोषित कर दिया है गौरतलब है कि विगत 36 घंटे से पूरे मध्यप्रदेश में भारी बारिश को लेकर हाहाकार मचा हुआ है जिले के सभी बांध मैं पानी की भारी आवक को देखते हुए गेट खोलकर निकासी की जा रही है वहीं प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए विद्यालयों की 2 दिन की छुट्टी घोषित कर दी है क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश एवं पानी की भारी आवक को देखते हुए चंबल नदी अपने पूरे यौवन पर हैं जिसके चलते चंबल नदी के किनारे बसे हुए गांव में बाढ़ के हालात बनने के आसार नजर आते हुए शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है आज मनासा एसडीएम श्री पवन बारिया रामपुरा तहसीलदार श्री बी के मकवाना एवं जनपद सीईओ द्वारा चंबल नदी के किनारे बसे गांवों देवरान राजपुरा बुरावन मगरदा जमालपुरा मोलकी बुजुर्ग सोनड़ी एवं रामपुरा तहसील मुख्यालय की निचली बस्तियों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा रहा है शासन प्रशासन का प्रयास है कि निचली बस्तियों में पानी के आने से पहले ही लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके जिससे कोई भी बड़ी जनहानि होने से बचा जा सके इसको लेकर शासन प्रशासन आपदा प्रबंधन समिति ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं वही आपदा प्रबंधन टीम के साथ एसडीआरएफ की टीम अलर्ट मोड पर रहकर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है वहीं प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए है