पोरवाल समाज धानमंडी द्वारा निकला भगवान बलदेव जी का भव्य चल समारोह , नगर परिषद अध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत पड़े ये खबर !

पोरवाल समाज धानमंडी द्वारा निकला भगवान बलदेव जी का भव्य चल समारोह , नगर परिषद अध्यक्ष ने किया भव्य स्वागत पड़े ये खबर ! 

तहसील मुख्यालय में  शुक्रवार को पोरवाल समाज धानमंडी रामपुरा द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान बलदेव जयंती बड़े ही धूमधाम एवं  हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें नगर के स्थानीय जगदीश मंदिर से चल समारोह दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ हुआ, जो नगर के छोटा बाजार, चूना कोठी, सूरज घाट, लाला बाग एवं नगर के  प्रमुख मार्गों से होता पुनः पोरवाल पंचायत धनामंडी पहुंचकर सम्पन्न हुआ।  इससे चल समारोह का नगर के लालबाग में नगर परिषद अध्यक्ष सीमा जितेंद्र जागीरदार द्वारा समाज का शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत हुआ किया गया‌। जिसमें उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीनिधी जितेन्द्र जागीरदार, विधायक प्रतिनिधि करूण माहेश्वरी, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़,  पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश जैन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन यति, दीपेश सारू, भगवान भोई, नगू माली, नाथूसिंह चन्द्रावत, अनिल श्रीमाल,आदि उपस्थित थे।

और नया पुराने