BREAKING NEWS :- समाजसेवी श्री सारू को अध्यक्ष बनने पर नगरवासियों ने माला व साफा पहनाकर किया स्वागत- सम्मान !

BREAKING NEWS :- समाजसेवी श्री सारू को अध्यक्ष बनने पर नगरवासियों ने माला व साफा पहनाकर किया स्वागत- सम्मान !


रामपुरा :- नगर की सामाजिक संस्था आदर्श हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर समाज सेवी श्री राधेश्याम सारू को नियुक्त होने पर आज नगर के स्थानीय सूरज घाट पर नगर के नागरिक गणों व समाजसेवीयो द्वारा साफा बांधकर, पुष्पहार द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान श्री सारू ने कहा कि मुझे जो आप सब लोगों ने सम्मान दिया है उसका में हमेशा आभारी रहूंगा एवं इस पद की गरिमा को ध्यान रखते हुए नगर हित में सभी संगठनों को साथ लेकर कार्य किए जाएंगे, इस अवसर पर रफिक कुतुब के नेतृत्व में स्वागत हुआ जिसमें संदीप सोनी शौभागमल लोढ़ा, राजेंद्र सोनी, वर्दीचंद पाटीदार, वीरेंद्र सोनी, दीपक गेहलोत, हरीश सोनी , भूपेश मरचा, पारस राठौर, सहित नागरिक गण उपस्थित रहे।                                                                           

और नया पुराने