BREAKING NEWS :-रामपुरा नगर में आज पोरवाल समाज धानमंडी द्वारा निकला भगवान बलदेव जी का भव्य चल समारोह पड़े ये खबर !
रामपुरा (महावीर चौधरी) रामपुरा तहसील मुख्यालय में आज शुक्रवार को पोरवाल समाज धानमंडी रामपुरा द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान बलदेव जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें नगर के स्थानीय जगदीश मंदिर से चल समारोह दोपहर 1:00 बजे प्रारंभ हुआ, जो नगर के छोटा बाजार, चूना कोठी, सूरज घाट, लाला बाग एवं नगर के प्रमुख मार्गों से होता पुनः पोरवाल पंचायत धनामंडी पहुंचकर सम्पन्न हुआ। जहां सामाजिक कार्यक्रमों के साथ समाज जनों के अतिथि गणों का उद्बोधन हुआ, तत्पश्चात स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ इससे पूर्व चल समारोह का नगर के प्रमुख मार्गों पर स्वागत हुआ जिसमें नगर परिषद, भारतीय जनता पार्टी, ब्लांक कांग्रेस कमेटी, विजयराज सिंह चन्द्रावत नगर परिषद उपाध्यक्ष, एवं आदि जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। चल समारोह में सभी महिलाएं एवं पुरुष, बच्चे नाचते झुमते चल रहे थे। साथ हि चल समारोह में भगवान के जय कारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर में यह पर्व बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।*
