BREAKING NEWS:- आकर्षक झांकियों के साथ मना ऐतिहासिक डोल ग्यारस का पर्व!
प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी ढोल ग्यारस का पावन पर्व नगर में पूर्ण ऐतिहासिक एवं उत्साह पूर्वक रूप से मनाया गया! आदर्श हिंदू सेवा समिति के तत्वाधान में सायं 6:00 बजे स्थानीय जगदीश मंदिर से चल समारोह निकाला गया, जिसमें सभी मंदिरों के रथ एवं आकर्षक चलित झांकियां एवं नगर के प्रसिद्ध अखाड़े के साथ चल समारोह प्रारंभ हुआ! जिसमें रास्ते भर अखाड़ों द्वारा हेरत अंगेज करतब दिखाकर जनता का मन मोहा, वही स्वांग धारी कलाकारों ने भी चल समारोह में अपनी आकर्षक प्रस्तुति प्रदान की, इसके साथ ही जगह जगह स्थाई झांकियों ने भी इस पर्व की शोभा बढ़ाई! इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री अनिरुद्ध (माधव) मारू एवं समिति के सदस्यों द्वारा अखाड़ों के उस्तादों का साफा बांधकर सम्मान किया! चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ लगभग रात्रि 3:00 बजे बड़ा तालाब पहुंचा, जहां भगवान को स्नान करवाकर एवं झूलाकर आरती की गई! तत्पश्चात प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय झांकियों को समिति द्वारा पुरस्कार दीया गया, इस पर्व पर जहां हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित रहे, वही प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, ज्ञात रहे ढोल ग्यारस का यह पर्व पूरे जिले में वर्षों से ऐतिहासिक रूप से इस नगर में मनाया जा रहा है! आदर्श हिंदू सेवा समिति ने इस सफल आयोजन के लिए सभी विभागों, प्रशासन, सभी समाज संगठनों तथा नगर की जनता का हार्दिक आभार प्रकट किया है!
