BREAING NEWS:- होली रंग तेरस व विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न !

BREAING NEWS:- होली रंग तेरस व विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न !

जिला नीमच अंतर्गत उपखंड मनासा की ग्राम पंचायत बड़कुआ के तत्वाधान में मंगलवार 17 मार्च को माध्यमिक विद्यालय बड़कुआ परिसर में होली रंग तेरस का कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही विदाई सह सम्मान का आयोजन माध्यमिक विद्यालय बड़कुआ के पूर्व संस्था प्रधान श्री शैलेन्द्र जोशी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कौशल्या बाई बैरागी की आगामी 31 मार्च को सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री भारतराम पाटीदार श्री सुरेश पाटीदार व बड़कुआ सरपंच प्रतिनिधि श्री शंकर लाल सरादना द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर फूलमाला दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं विशेष अतिथि श्री मोहनलाल पंवार श्री भेरूलाल वर्मा व श्री राजाराम टिप्पण सहित पंचायत एवं स्कूल स्टॉफ़ व ग्रामीणों द्वारा प्रधान श्री शैलेन्द्र जोशी का सम्मान साफा शॉल, श्रीफल, वस्त्र, भगवान राधाकृष्ण की तस्वीर एवं सम्मान पत्र तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कौशल्याबाई बैरागी का सम्मान पुष्पगुच्छा, वस्त्र भेंट कर किया गया।

वहीं शाला परिवार एवं आंगनवाड़ी परिवार द्वारा मुख्य एवं विशेष अतिथि श्री भारतराम पाटीदार, श्री सुरेश पाटीदार श्री मोहनलाल पवार, श्री भैरूलाल वर्मा, श्री राजाराम जी टिप्पण का शॉल श्रीफल फूलमाला से किया गया। 

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा उद्बोधन प्रेषित किया तथा उपस्थित वरिष्ठजन द्वारा सेवानिवृत्त जन के उज्जवल भविष्य की कामना की।

वहीं श्री शैलेन्द्र जोशी द्वारा शाला को पोडियम एवं ग्राम पंचायत बड़कुआ को 5000 रुपये दान देने की घोषणा की तथा बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।

उक्त अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि शंकरलाल सराधना जीवन राठौर, जगदीश राठौर, दिलीप हतरस, सुश्री पूजा राठौर पंकज राठौर हुकुमीचंद्र धनगर, धर्मेन्द्र सिंह सिसोदिया, उमाशंकर धनगर सुरजमल राठौर, मदन साहू , नरेंद्र रेगर, रईस पठान, श्रीमती कैलाशीबाई राठौर सोनी आर्य सुपरवाइजर वर्षा, आशा, गनपत गुर्जर सुंदरलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिजजन मौजूद रहें।

कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप तिवारी तथा आभार व्यक्त ग्राम पंचायत सचिव श्री मनीष पाइवाल ने किया। 

और नया पुराने