BREAKING NEWS:- रामपुरा में 03 चरणों का 09 दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शुरू, 222 प्रशिक्षु लेंगे प्रशिक्षण !
तहसील रामपुरा अंतर्गत भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के रामपुर के प्रगणक और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनर के माध्यम से जनगणना निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश अनुसार आज दिनांक 15अप्रैल 2026 को प्रातः 9:30 बजे नवोदय विद्यालय रामपुरा में शुभारंभ हो चुका है। जिसमें सुपरवाइजर और प्रगणकों की 50-50 संख्या की दो कक्षाओं में कुल 100 प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग दि जा रही हैं।
प्रशिक्षण चार्ज अधिकारी जनगणना ग्रामीण और नगरीय के स्वागत भाषण से शुरू हुआ।
जनगणना का प्रशिक्षण सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक लगातार, तीन दिनों तक चलेगा।
इस प्रकार कुल तीन चरण का प्रशिक्षण किया जाएगा, जो कुल 9 दिनों तक आयोजित होगा। प्रति चरण में तीन दिवसीय प्रशिक्षण होग…
रामपुरा में 03 चरणों का 09 दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शुरू, 222 प्रशिक्षु लेंगे प्रशिक्षण
तहसील रामपुरा अंतर्गत भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के रामपुर के प्रगणक और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनर के माध्यम से जनगणना निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश अनुसार आज दिनांक 15अप्रैल 2026 को प्रातः 9:30 बजे नवोदय विद्यालय रामपुरा में जिला जनगणना अधिकारी श्री हिमांशु चंद्र कलेक्टर नीमच के नेतृत्व में शुभारंभ हो चुका है। जिसमें सुपरवाइजर और प्रगणकों की 50-50 संख्या की दो कक्षाओं में कुल 100 प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग दि जा रही हैं।
प्रशिक्षण चार्ज अधिकारी जनगणना ग्रामीण और नगरीय के स्वागत भाषण से शुरू हुआ।
जनगणना का प्रशिक्षण सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक लगातार, तीन दिनों तक चलेगा।
इस प्रकार कुल तीन चरण का प्रशिक्षण किया जाएगा, जो कुल 9 दिनों तक आयोजित होगा। प्रति चरण में तीन दिवसीय प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षुओं के स्वल्पाहार और भोजन की व्यवस्था भी प्रशिक्षण स्थल पर ही रहेगी।
जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ जनगणना चार्ज अधिकारी ग्रामीण श्री मृगेंद्र सिसोदिया तहसीलदार रामपुर, नगर परिषद रामपुर के चार्ज अधिकारी श्री के एल सूर्यवंशी सीएमओ, रामपुर ग्रामीण तहसील अतिरिक्त जनगणना चार्ज अधिकारी श्री रूप सिंह राजपूत नायब तहसीलदार, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री नंदकिशोर पंवार प्राचार्य , उप प्राचार्य श्री राजेंद्र सिंह शेखावात , फील्ड ट्रेनर श्री रामस्वरूप अहिरवार, श्री अमिताभ उच्चाना , श्री भारत धनगर, जनगणना लिपिक श्री राम प्रताप सिंह अर्गल, श्री नरेंद्र सूर्यवंशी, जनगणना कंप्यूटर तकनीकी विशेषज्ञ श्री प्रदीप जाटव, तकनीकी सहायक श्री जगदीश वर्मा , नवोदय विद्यालय तकनीकी सहायक श्री नरेंद्र कुमार , जनगणना प्रशिक्षण व्यवस्थापक और सुपरवाइजर श्री अरुण मेघवाल पटवारी , श्री राघवेंद्र सिंह भदौरिया, श्री प्रीतम योगी, सुश्री रश्मि त्यागी, सुश्री अंजली शर्मा और सभी प्रगणक और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
