BREAKING NEWS:- लकड़ी तस्करों पर वन विभाग रामपुरा की बड़ी कारवाई, खैर लकड़ी से भरा ट्रक जब्त 3 आरोपी गिरफ्तार !

BREAKING NEWS:- लकड़ी तस्करों पर वन विभाग रामपुरा की बड़ी कारवाई, खैर लकड़ी से भरा ट्रक जब्त 3 आरोपी गिरफ्तार !

रामपुरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: खैर लकड़ी से भरा ट्रक जब्त 3 आरोपी गिरफ्तार

रामपुरा (जिला नीमच) 18 अप्रैल 2026 अवैध काष्ठ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग रामपुरा ने खैर (Kher) की बेशकीमती लकड़ी से भरा एक ट्रक पकड़कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रात 3 बजे की सटीक घेराबंदी मुखबिर से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने रामपुरा-मनासा मुख्य मार्ग पर नायरा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की। इस दौरान Eicher ट्रक (RJ14GQ8673) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध खैर लकड़ी बरामद हुई। बिना दस्तावेज मिला माल जांच के दौरान ट्रक चालक के पास लकड़ी परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिससे मामला अवैध तस्करी का साबित हुआ। ये आरोपी गिरफ्तार टीम ने मौके से तीन तस्करों को पकड़ा— साहिल खान (अलवर, राजस्थान) इकबाल (चित्तौड़गढ़, राजस्थान) मोहम्मद अशरफ (नूह, हरियाणा) कोर्ट में पेश, प्रकरण दर्ज वन अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को प्रथम श्रेणी न्यायालय मनासा में पेश किया गया। जब्त ट्रक फिलहाल वन विभाग की निगरानी में है। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों— आलोक पाठक एस.के. अटोदे दशरथ अखण्ड के निर्देशन में अंजाम दी गई। टीम की सराहनीय भूमिका इस ऑपरेशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी भानुप्रताप सिंह सोलंकी, वनपाल आशीष शर्मा, वनरक्षक दिलीप धनगर सहित पूरी टीम की भूमिका अहम रही।रामपुरा क्षेत्र में वन विभाग की यह कार्रवाई अवैध लकड़ी तस्करों के लिए कड़ा संदेश है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से साफ है कि अब जंगलों की लूट पर सख्ती से लगाम कसी जा रही है ।

और नया पुराने