BREKING NEWS:- छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी... होटल में पकड़ी गई जुल्फीकार की नई प्रेम कहानी!"डॉ ​साहब नब्ज पकड़ते रह गए और पत्नी ने गर्दन पकड़ ली

BREKING NEWS:- छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी... होटल में पकड़ी गई जुल्फीकार की नई प्रेम कहानी!"डॉ ​साहब नब्ज पकड़ते रह गए और पत्नी ने गर्दन पकड़ ली


होटल में रंगे हाथों धराए जुल्फीकार, सरेआम हुई 'खातिरदारी'!"हम तो ठहरे परदेसी... होटल में पकड़े गए!"


#मन्दसौर:- ​शहर के नाहटा चौराहा स्थित होटल 'समता पैलेस' में बुधवार को वो 'धमाका' हुआ कि देखने वाले कह उठे— "चाचा, इस उम्र में ये खेल... भारी मिस्टेक हो गया!" मामला कुछ यूं है कि शामगढ़ के रहने वाले जुल्फीकार साहब (59 वर्ष), जो इलाके में खुद को 'डॉक्टर' बताते हैं, अपनी एक मुल्तानपुरा वाली 'खास' महिला मित्र के साथ होटल में गुपचुप मुलाकात करने पहुंचे थे। डॉक्टर साहब को लगा कि उम्र के इस पड़ाव पर उनका यह 'गुपचुप इश्क' किसी की नजर में नहीं आएगा, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी धर्मपत्नी नईम बी की नजरें बाज से भी तेज हैं। जुल्फीकार साहब जैसे ही अपनी महबूबा के साथ कमरे में 'लॉन्च' हुए, पीछे-पीछे पत्नी, साले जमील खां और बच्चों की पूरी 'बटालियन' होटल पहुंच गई।दरवाजे पर जब दस्तक हुई, तो डॉक्टर साहब को लगा शायद वेटर चाय लेकर आया होगा, लेकिन दरवाजा खुला तो सामने अपनी 'प्योर' घरवाली को साक्षात 'दुर्गा' का अवतार बने देख साहब के तो तोते ही उड़ गए। फिर क्या था? होटल का वो कमरा 'लव स्टोर' से सीधा 'अखाड़ा' बन गया। नईम बी ने आव देखा न ताव, वहीं 'इंसाफ' की मशीन चालू कर दी और जुल्फीकार साहब की पीठ पर मुक्कों और थप्पड़ों की ऐसी 'बारिश' की कि साहब को अपनी सारी डॉक्टरी भूल गई। वहां मौजूद लोग तो ये देख कर हैरान थे कि— "साहब दूसरों का पर्चा फाड़ते थे, आज घरवाली ने सरेआम उनका ही पर्चा फाड़ दिया!" करीब आधे घंटे तक होटल के गलियारों में "कुटाई और धुनाई" का ऐसा लाइव शो चला कि देखने वालों की हंसी नहीं रुकी। किसी ने चुपके से इस 'महायुद्ध' का वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। लोग मजे लेकर कह रहे हैं— "डॉक्टर साहब ने नब्ज तो सही पकड़ी थी, पर पत्नी ने हाथ पकड़कर सारा हिसाब ही बराबर कर दिया!" इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और इस 'त्रिकोणीय युद्ध' को शांत कराया। लेकिन कहानी का सबसे मज़ेदार मोड़ तब आया जब सरेआम पिटने के बाद घायल जुल्फीकार साहब सीधे थाने पहुंचे और अपनी ही पत्नी और साले के खिलाफ 'मारपीट' की शिकायत दर्ज करवा दी। अब पुलिस भी इस दुविधा में है कि आखिर इस '59 साला आशिकी' के जख्मों पर कौन सा मरहम लगाया जाए। लोग चटखारे लेकर कह रहे हैं कि साहब, उम्र पचपन की हो या साठ की, अगर घर के बाहर 'दिल' लगाओगे, तो घरवाली 'दिमाग' ठिकाने लगा ही देगी। फिलहाल, डॉक्टर साहब की ये 'गुपचुप मोहब्बत' अब पूरे मन्दसौर में हंसी का सबसे बड़ा केंद्र बनी हुई है!

और नया पुराने