BREAKING NEWS :-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला पार्टीशन में छोड़ेंगे मादा चीता कलेक्टर, एसपी एवं वन अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा!
नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 सितंबर को नीमच जिले के रामपुरा तहसील अंतर्गत खिमला पार्टीशन पहुंचकर चीता प्रोजेक्ट के तहत गांधी सागर अभयारण्य में निर्मित बाड़े में एक मादा चीता छोड़ने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से डीबीएल बस्सी हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से खिमला पार्टीशन के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, वनमंडलाधिकारी नीमच श्री एस.के. अटोदे एवं डीएफओ मंदसौर श्री संजय रायखेरे ने खिमला पार्टीशन एवं हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
