BREAKING NEWS :- युवा राष्ट्र निर्माण में निभाएं अहम भूमिका : युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित..
रामपुरा। युवा ऊर्जा उमंग संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। नवाचार और ज्ञान देश के युवा वर्ग की नींव होती है युवा अपने लक्ष्य से भटके नहीं अपितु समाज के विकास में सक्रिय भूमिका को निभाएं। उक्त विचार मनासा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय यशस्वी विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारु जी ने रामपुरा महाविद्यालय में आयोजित सेवा से संकल्प अभियान एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पूर्व युवाओं से संवाद करते हुए कहीं । सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रांगण में माननीय विधायक महोदय जी महाविद्यालय प्राचार्य एवं छात्र छात्राओं ने वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया । कार्यक्रम के प्रारंभ में वंदे मातरम का गान तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सभी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन शुद्ध और छह छंदों में सामूहिक रूप से किया। सरस्वती वंदना का गायन महाविद्यालय की छात्रा भूमिका कपूर,रंजना माली, विशाखा चौधरी, धानिया पढ़ाईपंथी के द्वारा किया गया ।प्राचार्य महोदय एवं महाविद्यालय के स्टाफ के द्वारा आदरणीय विधायक महोदय एवं मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मंच को अपनी गरिमामय उपस्थित से सुशोभित किया आदरणीय विधायक महोदय श्री अनिरुद्ध माधव मारु जी रामपुरा के मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल गुर्जर जी, पूर्व। मंडल अध्यक्ष राकेश जैन जी, अधिवक्ता श्री सम्राट दीक्षितजी, श्री दीपक मर्च्या जी, श्री कैलाश देवड़ा जी, श्री कैलाश बैरागी जी, श्री चंदन देवड़ा जी, श्री अंकित खंडूजा जी, श्री रवि पाटीदार जी, श्री दिनेश जी राठौड़ जी उपस्थित रहे।।स्वागत उद्बोधन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ,बलराम सोनी के द्वारा दिया गया ।विधायक महोदय ने अपने उद्बोधन में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर को देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए एक दीपक जरूर लगाए। भारत देश नित नए आयामों को छू रहा है ।उन्होंने विभिन्न प्रसिद्ध हस्तियों का उदाहरण देकर युवाओं को को लक्ष्य पर अडिग रहने। मार्ग से भ्रमित ना होने की प्रेरणा दी ।युवा प्रतिभा अभावो में भी अपना सर्वोच्च परिणाम देने का प्रयास करें ।राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान दे । हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है ।ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बेटियां के योगदान ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया है। अपने आप को दृढ़ संकल्पित रखें वर्तमान में टेक्नोलॉजी का प्रयोग सही दिशा में करें। अच्छी शिक्षा के माध्यम से हर क्षेत्र में अच्छा कार्य करें । इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विधायक महोदय जी से युवा संवाद भी किया गया ।महाविद्यालय की छात्रा चेरी जागीरदार ने विकसित भारत 2047 की अवधारणा पर प्रश्न किया।महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत तुलसी का पौधा विधायक महोदय जी को दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार विषय जल वायु परिवर्तन और जैव विविधता : चुनौतियां और अवसर की पुस्तक का विमोचन भी किया गया । कार्यक्रम का आभार प्रो.भरत कुमार धनगर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.मुक्ता दुबे ने किया कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ की गई . कार्यक्रम में बहुसंख्या में छात्र-छात्राएं रामपुरा के गणमान्य नागरिक महाविद्यालय के प्राध्यापकगण शिक्षक गण कर्मचारीगण ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
