BREAKING NEWS :-सेवा ज्योति यात्रा का नगर में हुआ भव्य आगमन पड़े ये खबर!
*रामपुरा।* देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 25 वर्षों की जनसेवा की यशस्वी यात्रा को समर्पित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत निकाली जा रही सेवा ज्योति यात्रा का आज नगर में भव्य आगमन हुआ।
मनासा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के नेतृत्व में यह यात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए दोपहर 3 बजे रामपुरा पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोशीला स्वागत किया।
विधायक कार्यालय से मशाल के साथ यात्रा प्रारंभ हुई, जो भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ बस स्टैंड पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, वरिष्ठ नेता राकेश जैन, जिला कार्यसमिति सदस्य अजय विश्वास जोशी (अज्जू भैया), मंडल महामंत्री कैलाश देवड़ा, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़, विधायक प्रतिनिधि दीपक मरचा, कैलाश बैरागी, सम्राट दीक्षित, लोकेश पवार, घनश्याम पाटीदार, ललित मेहता, रूपेश सारू, विजय सोनी, माधव सोनी, पप्पू बैरागी सहित नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापत सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा।
