BREAKING NEWS:- सांसद श्री सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक संपन्नजनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं, विकास कार्यों में गुणवत्ता औरपारदर्शिता सुनिश्चित करें !
सांसद श्री सुधीर गुप्ता बैठक में जिले के विकास कार्यों एवं केंद्र-राज्य शासन की योजनाओं की विभागवार समीक्षा करअधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश नीमच, 12 नवंबर 2026। सांसद श्री सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माणकार्यों की प्रगति तथा जिले में संचालित विकास गतिविधियों की विभागवार समीक्षा की गई।सांसद श्री गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसारकर प्रत्येक पात्र हितग्राही तक उनका लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। विकास कार्यों की नियमितनिगरानी एवं स्थल निरीक्षण करें तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं।प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची पंचायत भवनों पर प्रदर्शित करेंसांसद श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों मेंलाभान्वित एवं प्रतीक्षारत हितग्राहियों की सूची पंचायत भवन की दीवारों पर प्रदर्शित की जाए।प्रत्येक ग्राम पंचायत में हितग्राहियों की स्थायी पंजी संधारित कर उसे आमजन के अवलोकन केलिए उपलब्ध कराया जाए, ताकि योजना की जानकारी में पारदर्शिता बनी रहे और पात्रहितग्राहियों को अपनी स्थिति की जानकारी मिल सके। नगरीय क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें सांसद ने जिले के सभी नगरीय निकायों में शासकीय योजनाओं की जानकारी आम नागरिकोंतक पहुंचाने के लिए प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग एवं प्रचार सामग्री लगाने के निर्देश दिए। उन्होंनेकहा कि अमृत योजना, सीवरेज परियोजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजनासहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को उपलब्ध कराई जाए। सभी नगरीय निकाय आगामी 10 दिनों में प्रचार-प्रसार के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित कर कार्ययोजना प्रस्तुत करें। बैंक एवं नगर पालिका आपसी समन्वय से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमनागरिकों तक पहुंचाएं। योजनाओं के प्रचार-प्रसार में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न माध्यमों का प्रभावीउपयोग किया जाए।विकास कार्यों का जनप्रतिनिधियों के साथ स्थल निरीक्षण करें मनासा सीवरेज परियोजना सहित विभिन्न नगरीय विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता कीसमीक्षा करते हुए सांसद श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों का सांसद, विधायक एवंअन्य जनप्रतिनिधियों के साथ स्थल निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण से पूर्व संबंधित अधिकारीपीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परियोजनाओं की प्रगति, तकनीकी स्थिति एवं अब तक हुएव्यय की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करें। उन्होंने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आम नागरिकोंके सुझाव प्राप्त करने पर भी जोर दिया। सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और संधारण पर विशेष ध्यान दें बैठक में सड़क एवं सेतु निगम के अंतर्गत बघाना, हिंगोरिया, देवरी -खवासा में निर्माणाधीन पुलोंकी प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों की स्थिति, मरम्मत एवं संधारण कार्यों की जानकारी लेते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों की समय परमरम्मत और नियमित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इसी प्रकार मध्यप्रदेश सड़क विकास के अंतर्गत भाटखेड़ा-डुंगलावदा, नीमच-सिंगोली एवं नीमच- झालावाड़ मार्ग के निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।पारदर्शिता हेतु पूर्ण विकास कार्यों के स्थलों पर शिलालेख एवं फोटो लगाएंसांसद श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि वर्ष 2014 से अब तक विभिन्न विभागों द्वारा पूर्ण कराएगए निर्माण एवं विकास कार्यों के स्थलों पर संबंधित कार्यों की जानकारी दर्शाने वाले शिलालेखएवं फोटो लगाए जाएं। इससे आम नागरिकों को शासन द्वारा कराए गए विकास कार्यों कीजानकारी मिल सकेगी तथा विकास कार्यों के प्रति जनजागरूकता एवं पारदर्शिता भी बढ़ेगी।शहरों में नगर वन विकसित कर बढ़ाएं हरित क्षेत्रवन विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने नगरीय क्षेत्रों में नगर वन विकसित करने के निर्देशदिए। उन्होंने कहा कि शहरों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पौधारोपण कियाजाए तथा उपलब्ध स्थानों पर वन क्षेत्र विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाए।सड़क सुरक्षा के लिए भारी वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाएंपरिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने आरटीओ अधिकारियों को निर्देश दिए किलोडिंग करने वाले ट्रैक्टर, डंपर सहित अन्य भारी वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप सेलगवाए जाएं। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाईसुनिश्चित की जाए।विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षाबैठक में आबकारी विभाग की मदिरा खरीदी एवं बिक्री व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। इसकेअलावा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पशुपालन, खनिज, खेल एवं युवा कल्याण, स्वास्थ्य, नवीन एवंनवकरणीय ऊर्जा तथा हाउसिंग बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षाकी गई।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मानकार्ड वितरण की प्रगति की जानकारी ली गई। सांसद ने सभी विभागों को आपसी समन्वय केसाथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन को शासकीय योजनाओंका लाभ दिलाने के निर्देश दिए।सांसद श्री गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों की सफलता केवल निर्माण कार्य पूर्ण होने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी गुणवत्ता, उपयोगिता और आमजन को मिलने वाले लाभ सेसुनिश्चित होती है। इसलिए सभी अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग करें, मैदानीस्तर पर सत्यापन करें तथा योजनाओं एवं विकास कार्यों के क्रियान्वयन में जवाबदेही सुनिश्चित करें।बैठक में जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव Bमारू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री शारदाबाईधनगर, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास,जिला वनमण्डलाधिकारी श्रीएस.के.अटोदे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्रीबी.एस. कलेश, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धारवे, सुश्री श्रुति भयड़िया,श्रीमती वंदना खंडेलवाल,नीमच विधायक प्रतिनिधि श्री निलेश पाटीदार, श्री महेंद्र भटनागर, श्री रतन मलावत, श्री आदित्यमालू, श्री हेमंत हरित, श्री कन्हैयालाल चरण सहित दिशा समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागोंके अधिकारी उपस्थित थे।