RASHIFAL: मिथुन परिवार पर हावी ना होने दें तनाव, वृश्चिक का मन उलझन में, कर्क को मिलेगी जिम्मेदारी, मकर की तरक्की,
मेष- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से करोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
वृष- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। तनाव से बचने का प्रयास करें।
मिथुन- मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला या संगीत में रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन भी हो सकता है। लंबी यात्रा पर जाना होगा।
कर्क- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धन की प्राप्ति होगी।
कन्या- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार की समस्या परेशान भी कर सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं।
तुला- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्त हो सकता है। माता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी।
वृश्चिक- संयत रहें। घर-परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यों में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। अति उत्साही होने से बचें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से दूर रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।
धनु- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार में शान्ति बनाये रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे।
मकर- आलस्य अधिक रहेगा। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी।
कुंभ- पठन-पाठन में रुचि हो सकती है, परन्तु शैक्षिक कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन- कारोबार में भाई-बहनों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी।