BREKING NEWS : धूमधाम से होती विवाह की तैयारियों को देखकर दुल्हन कृष्णा भावुक हो गई अब भाजपा जिलाध्यक्ष भाई बनकर उठा रहे शादी का जिम्मा
नीमच /जीरन। शादी से चार दिन पहले जब दुल्हन के सर से पिता का साया उठ गया था तो जिसने भी उस बेटी और परिवार के बारे सुना गमगीन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद बेटी की शादी स्थगित कर दी गई और परिवार की खुशियां गम में तब्दील हो गई थी। जब इस बात की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार को लगी तो उन्होंने उस बेटी का भाई बनकर शादी करवाने का प्रस्ताव परिवार वालो के सामने रखा 24 फरवरी को उसी बेटी की शादी होना है। विवाह कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार भाई की भूमिका में हर काम हर रीत रस्म की तैयारियों बहुत ही करीब से जुड़े हुए है। दुल्हन बनी बेटी को परिवार के रूप भाजपा संगठन मिला है। भाजपा के सभी मोर्चा और मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए है। मंगलवार को बिटिया की शादी के तहत माताजी पूजन और बिंदोरा(दुल्हन के परिवार को स्वल्पाहार) करवाने की रस्म भाजपा दक्षिण मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा और उनकी टीम द्वारा रखी गई। जिसमें भाजपा सभी मोर्चा एवं मण्डल अध्यक्ष दुल्हन के परिवार के रूप मे शामिल हुए। अपने साथ इतना बड़ा परिवार और धूमधाम से होती विवाह की तैयारियों को देखकर दुल्हन कृष्णा भावुक हो गई। दुल्हन कृष्णा की माता भी इस दौरान अपने आंसू पोछती नजर आई।