BREAKING NEWS- थाना मनासा जिला नीमच संम्पति संबधी अपराध में फरार चल रहे ईनामी आरोपी को मनासा पुलिस ने किया गिरफ्तार पड़े ये खबर !
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा फरार आरोपियो की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तहत मनासा पुलिस को सफलता मिली है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एस.एस. कनेश, एसडीओपी महोदय मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन एवं प्रभारी मनासा श्री कन्हैयालाल दांगी के कुशल नेतृत्व में मनासा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त ग्राम हाडीपिपल्या बांछडा डेरा में दबीश देकर थाना मनासा के अपराध कमांक 272/22 धारा 457,380 भादवि में वक्त घटना से फरार चल रहे आरोपी तुफान पिता कंवरलाल बांछडा उम्र 24 साल निवासी हाडीपिपल्या बांछडा डेरा 01 को गिरफ्तार किया जाकर घटना में चोरी गया मश्रुका जप्त किया है।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच द्वारा उक्त अपराध में अज्ञात आरोपी की पतारसी व गिरफ्तारी हेतु 5000 रू. (पांच हजार रूपए) के नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।
गिरफ्तार आरोपी - तुफान पिता कंवरलाल बांछडा उम्र 24 साल नि. हाडीपिपल्या
बांछडा डेरा 01 जप्त मश्रुका - नगदी पांच हजार रूपए
पुलिस टीम -
___उक्त कार्यवाही में निरीक्षक केएल दांगी, उनि फतेहसिंह आंजना, सउनि दीवानसिंह, प्रआर 111 विजय गुनेरा, प्रआर 396 प्रदीप तिवारी, आरक्षक 437 जितेन्द्र सिंह सोलंकी मआर 391 पूजा कुंवर, आरक्षक धर्मेन्द्रसिंह, आरक्षक दीपक सेन, आरक्षक देवेन्द्र गुर्जर का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।
