BREAKING NEWS-तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार पहुंचे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, दी चेतावनी, 17 तहसीलों के कार्य प्रभावित ?
मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संगठन के आह्वान पर नीमच जिले के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, जिले के 17 प्रशासनिक अधिकारी काम बंद कर कलेक्टर कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, इस हड़ताल के कारण जिले की 15 राजस्व अदालतें प्रभावित हुई, सभी कामकाज ठप हो गए , धरना प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने अपनी एकता और मांगों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई , अधिकारियों ने अपने डिजिटल हस्ताक्षर देने से भी इनकार कर दिया, जो कि राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं, इसके अलावा, उन्होंने राजस्व विभाग के सभी वॉट्सऐप ग्रुप भी छोड़ दिए, अपने वाहनों की चाबियां भी नाजिर को सौंप दी,
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में वेतनमान में सुधार सहित पदोन्नति के अवसर बढ़ाना और काम के बढ़ते बोझ को कम करना मुख्य है, उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है,
इस हड़ताल से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है, राजस्व से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य रुक गए हैं, भूमि संबंधी विवाद, आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कागजातों का बनना रुक गया है, अभी तक प्रशासन और हड़ताली अधिकारियों के बीच बातचीत का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला।