BREAKING NEWS :-जिले में शांति, सदभाव और भाईचारे के साथ मनाया ईद-उल-फित्तर का त्यौहार कलेक्टर व एस.पी.ने नीमच, रामपुरा में ईदगाह पहुचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा!
नीमच 21 मार्च 2026, देश एवं प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में पवित्र रमजान माह के अवसर पर शनिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम भाईयों ने उत्साहपूर्वक ईदगाह स्थल पर पहुचकर, ईद उल फितर पर नमाज अदा कर अमन एवं चैन की दुआएं मांगी और एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। जिले में ईद-उल-फितर का त्यौहार शांति एवं सदभाव, आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाया गया।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं एसपी श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया सहित अधिकारियों ने शनिवार को सुबह से ही ईदगाह स्थल पहुचकर ईद-उल-फितर पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा, एसपी श्री जायसवाल ने ईद-उल-फितर पर सुबह से ही नीमच शहर के केंट थाना क्षेत्र के अम्बेडकर कॉलोनी नीमच ईदगाह, पीपली चौंक, नीमच सिटी स्थित ईदगाह पहुचंकर ईद-उल-फितर पर की गई, प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एस.पी. ने मनासा, कुकडेश्वर तथा रामपुरा के ईदगाह पर ईद-उल-फितर पर मुस्लिम समाजजनों द्वारा अदा की जा रही नमाज एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस मौके पर नीमच में एसडीएम श्री संजीव साहू, सीएसपी श्री किरण चौहान, तहसीलदार श्री अजेन्द्रनाथ, श्री संतोष कुमार, थाना प्रभारी श्री नीलेश अवस्थी, श्रीमती पुष्पा चौहान, मनासा, रामपुरा एवं कुकडे़श्वर में एसडीएम सुश्री किरण आंजना, एसडीओपी सुश्री निकिता सिह तहसीलदार श्री मुकेश निगम एवं श्री मृगेन्द्र सिसोदिया भी उपस्थित थे।


