BREAING NEWS :-50 वर्षीय शब्बीर हुसैन ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली !

BREAING NEWS :-50 वर्षीय शब्बीर  हुसैन ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली !


रामपुरा थाना क्षेत्र के बांदीपुरा निवासी 50 वर्षीय शब्बीर पिता मुबारिक हुसैन ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

और नया पुराने