BREAKING NEWS :बहु चर्चित बैंसला फर्जी रजिस्ट्री मामले में नया मोड़,हाईकोर्ट से रद्द हुई पुलिस थाना रामपुरा में शिकायत दर्ज!
रामपुरा/नीमच: 17मई, बता दे कि, गत महीनों मप्र अंतर्गत जिला नीमच की तहसील रामपुरा के ग्राम बैंसला का एक फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण काफी चर्चा का विषय रहा, हाईकोर्ट के फैसले ने नया मोड़ देते हुए विवादित रजिस्ट्री को रद्द करने के आदेश दिए तथा तहसील रामपुरा द्वारा दोषियों के विरुद्ध पुलिस थाना रामपुरा में प्रकरण दर्ज कराया गया।
प्राप्त सूचनानुसार जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा तहसील के ग्राम बैंसला मे शिकायतकर्ता मांग्या उर्फ़ मानसिंह पिता कालू निवासी कोटडी द्वारा जिला कलेक्टर नीमच के यहाँ फर्जी रजिस्ट्री के संबंध मे शिकायत दी गयी थी, जिसमें जिला कलेक्टर श्री चंद्रा के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी मनासा सुश्री आंजना मनासा के मार्गदर्शन में तहसीलदार रामपुरा श्री सिसौदिया द्वारा गहनता से जांच की गई, जांच के आधार पर जिला कलेक्टर द्वारा फर्जी रजिस्ट्री संपादन करने वाले के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज का आदेश पारित किया गया, जिसमे रामपुरा तहसीलदार द्वारा स्थानीय पुलिस थाना रामपुरा मे शिकायत भारतीय न्याय सहित (BNS ) की धारा 318(4),336(3),340(2),3(5) के तहत षडयन्त्र करने वाले लोगो पर दर्ज की गई, पश्चात इसके इंदौर हाई कोर्ट के आदेश क्रमांक 22343/2026 पारित आदेश दिनांक 14/05/2026 अनुसार की गई शिकायत रद्द कर दी गई है।
ज्ञात हो कि, उक्त मामला आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन(EOW) मे भी प्रचलित था, जहा पर भी पूर्व मे शिकायत होने से मामला नस्तिबद्ध कर दिया गया।
