BREAKING NEWS:- 12 फीट लंबा एवं लगभग 2.5 क्विंटल विशालकाय मगरमच्छ का किया रेस्क्यू !

BREAKING NEWS:-  12 फीट लंबा एवं लगभग 2.5 क्विंटल  विशालकाय मगरमच्छ  का किया रेस्क्यू !



दिनांक 17.05.2026 को सुबह 9:15 बजे उप वन मंडल अधिकारी मनासा दशरथ अखंड औऱ वन परिक्षेत्र अधिकारी रामपुरा को दूरभाष पर सूचना मिली की गांव दाता में रामचंदर पिता  देवीलाल धनगर के कुए पर एक विशालकाय मगरमच्छ  आ गया  है सूचना प्राप्त करते ही उप वनमंडल अधिकारी मनासा द्वारा तुरंत संज्ञान में लेते हुए रेस्क्यू टीम को भेजा रेस्क्यू टीम ने लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा जो कि लगभग 12 फीट लंबा एवं लगभग 2.5 क्विंटल वजनी था जो पूर्णतह स्वस्थ था जिसे गांधी सागर जलाशय क्षेत्र में छोड़ा गया है रेस्क्यू टीम में डिप्टी रेंजर कैलाश राठौड़, वन रक्षक घनश्याम गोयल, वाहन चालक प्रेम सिंह गौड़, सुरक्षा श्रमिक नारायण प्रजापति का विशेष योगदान रहा। 

और नया पुराने