BREAKING NEWS:- रामपुरा मंडल अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जताया प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार !
रामपुरा। केंद्र व राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रामपुरा मंडल क्षेत्र की तीन अति-महत्वपूर्ण सड़कों को एक साथ स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय से क्षेत्र के 4-5 गांवों के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होंगे और वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने बताया कि स्वीकृत सड़कों का विवरण निम्नानुसार है:
1. ग्राम चेनपुरिया मुख्य मार्ग से रोज्या टपकुडी तक संपर्क मार्ग: बस स्टैंड चौराहे से ग्राम पंचायत भवन होते हुए देवनारायण स्थान से खेत्या तक पक्की सड़क का निर्माण। उल्लेखनीय है कि ग्राम चौपुरिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक श्री माधव जी मारु के समक्ष गड्ढों युक्त कच्चे मार्ग की समस्या रखी थी। विधायक जी ने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर सर्वे के निर्देश दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप आज यह सड़क स्वीकृत हुई है।
2. बुझखेडा गांव संपर्क मार्ग: मुख्य मार्ग से बुझखेडा ,करणपुरा से विस्थापित होकर आए आदिवासी परिवारों द्वारा बसाए गए बुझखेडा गांव तक पक्की सड़क का निर्माण। बरसात के मौसम में इस गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से कट जाता था। इस सड़क के बनने से आदिवासी समुदाय के परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा।
3. धामनिया मुख्य मार्ग: रामपुरा-गांधीसागर मुख्य मार्ग से धामनिया तक पक्की सड़क का निर्माण। पूर्व में तकनीकी कारणों व तालाब की बाधा के चलते यह सड़क नहीं बन सकी थी, जिसे अब सभी अड़चनों को दूर कर स्वीकृति प्रदान की गई है।
भारतीय जनता पार्टी जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र की जनता से किए गए वादों को हमारी सरकार ने प्राथमिकता से पूरा किया है। ये सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि विपणन की रीढ़ साबित होंगी।"
उन्होंने आगे कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत होगी, किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में सुविधा होगी, स्कूली बच्चों और मरीजों को आवागमन में राहत मिलेगी। पूरे क्षेत्र में इस निर्णय से हर्ष का माहौल है।
भाजपा मंडल रामपुरा की ओर से इस जनहितैषी निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, क्षेत्रीय सांसद श्री सुधीर गुप्ता जी एवं स्थानीय विधायक श्री अनिरुद्ध माधव जी मारु के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की गई है।
प्रेषक
गोपाल गुर्जर मजीरिया
अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुरा
संपर्क: [8435809880]

