Breaking News:- रामपुरा थाने को मिली बडी सफलता नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को रामपुरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री महोदय व श्रीमान डीजीपी महोदय मध्यप्रदेश के द्वारा नाबालिक बालक/बालिकाओ के दस्तयाबी के लिये चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मनासा श्रामती निकीता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा उनि विपिन मसीह के नेतृत्व में थाना रामपुरा टीम के द्वारा अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 14.06.25 को फरियादी थाना हाजिर आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिक पुत्री जिसकी उम्र 16 वर्ष 06 माह है जो दिनांक 13.06.2025 को सुबह करीब 05 बजे शौच करने गई थी जाने के बाद काफी देर तक वापस नही आई तो मैं व मेरी पत्नी ने आस पास देखा कही नही मिली मैं व मेरे परिवार द्वारा आस पास रिश्तेदारी में पता करते पता नही चला जो मेरी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है जिस पर थाना रामपुरा पर अप 25/136 .क्र.धारा (2) 137 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व विवेचना के दोरान नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया था तथा अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी शंकर पिता रोडीलाल बंजारा निवासी दरगपुरा थाना मनासा जो कि घटना दिनांक से फरार था जिसे पुलिस टीम रामपुरा द्वारा सायबर सेल की मदद से पकडने में मिली सफलता ।
सराहनिय कार्य:- थाना प्रभारी रामपुरा प्रभारी रामपुरा उप निरीक्षक विपिन मसीह, सउनि हरिसिंह सिसोदिया, प्र.आर. नरेन्द्र नागदा, प्र आर प्रदीप तिवारी, आर रघुवीर सिंह, आर. विजय बारीवाल, जितेन्द्र प्रजापत, आर. 434 मुकेश मछार, म.आर. पुर्णिमा तिवारी थाना रामपुरा, प्र.आर. प्रदीप शिंदे सायबर सेल प्रभारी तथा सायबर सेल टीम व आर कमल गुर्जर थाना मनासा का सराहनीय योगदान रहा ।
