BREAKING NEWS:- कुकड़ेश्वर स्टेट बैंक में ईमानदारी की मिसाल, अतिरिक्त मिले ₹1 लाख ग्रामीण महिला ने लौटाए..,
कुकड़ेश्वर/नीमच,17 मई ईमानदारी और नैतिकता का अनूठा उदाहरण कुकड़ेश्वर स्थित स्टेट बैंक में देखने को मिला। जानकारी के अनुसार श्रीमती कारी गुर्जर पति अवधेश गुर्जर कुण्डालिया बैंक से नगद राशि निकालने पहुंचे थे। बैंक कैशियर द्वारा उन्हें ₹4 लाख 51 हजार की राशि प्रदान की जानी थी, लेकिन गिनती में हुई भूलवश ₹5 लाख 51 हजार दे दिए गए।
घर पहुंचकर जब कारी गुर्जर ने राशि की दोबारा गिनती की तो उन्हें ₹1 लाख अधिक मिले। इसके बाद उन्होंने बिना किसी विलंब के कुकड़ेश्वर स्टेट बैंक पहुंचकर बैंक प्रबंधक निर्मल रावत को पूरी जानकारी दी और अतिरिक्त राशि वापस लौटा दी।
कारी गुर्जर की ईमानदारी से प्रभावित होकर बैंक प्रबंधक श्री निर्मल जी रावत ने उनका सम्मान किया तथा पुरस्कार देकर धन्यवाद ज्ञापित किया। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार नागरिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
श्रीमती कारी गुर्जर के इस कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है और लोग इसे ईमानदारी की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।
