BREAKING NEWS :-युवाओं के हक और दिल्ली मैं चल रही तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, रामपुरा में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका!
रामपुरा नीमच नीट (NEET) परीक्षा में हुई कथित धांधली, पेपर लीक और नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं तथा वरिष्ठ नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है? ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर मुजवादिया के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रामपुरा के न्यू बस स्टैंड पर एकत्रित होकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया?
शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया, पुलिस के साथ हुई खींचतान
न्यू बस स्टैंड पर जमा हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने पुतला छीनने और आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और खींचतान देखने को मिली?
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने तहसील कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा?
दिल्ली में हुई कार्रवाई पर जताया आक्रोश
ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर मजवदिया ने कहा कि नई दिल्ली में नीट धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसदों और बेकसूर युवाओं पर पुलिस ने अलोकतांत्रिक व बर्बर रवैया अपनाया है। सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा?
कांग्रेस की प्रमुख मांगें
इस्तीफे की मांग नीट धांधली की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें?
संसद में विशेष चर्चा नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में तुरंत विशेष चर्चा कराई जाए?
मामले वापस हों शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों और नेताओं पर दर्ज की गई सभी झूठी FIR निष्शर्त वापस ली जाएं?
(प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता रहे )मौजूद)
इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर मजवदिया पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजू का गरासिया समेत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कई प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे?
