BREAKING NEWS:- नीमच जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा में स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया।

BREAKING NEWS:- नीमच जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा में स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया।


रामपुरा ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि अजय विश्वास जोशी  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ । प्राचार्य श्री एन. के. पंवार ने अपने प्रेरक उद्बोधन  में नवोदय विद्यालय के स्थापना दिवस को "संकल्प दिवस" के रूप में निरूपित करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में एक नेक और सफल इंसान बनने की कामना करते हुए नवोदय के गौरवशाली इतिहास एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । मुख्य अतिथि श्री जोशी ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु अपना मार्गदर्शन दिया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में बच्चों द्वारा "नशा मुक्ति" एवं "में नवोदय हूं" जैसे लघु नाटक एवं गीतों की प्रस्तुति को सभी ने सराहा । इस गरिमामय आयोजन में नवोदय स्टाफ सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। आभार पी. सी. मीणा ने व्यक्त किया

और नया पुराने