BREAKING NEWS :-रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराकर सड़क पर पलटी वैन, दुर्घटना के बाद मौके पर मची चीख पुकार, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, सूचना मिलते ही दौड़ी खाकी पड़े ये ख़बर!
रामपुरा :-रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराकर सड़क पर पलटी वैन, दुर्घटना के बाद मौके पर मची चीख पुकार, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, सूचना मिलते ही दौड़ी खाकी,
रामपुरा। तहसील मुख्यालय क्षेत्र में झालावाड़ रोड पर बेसला और बूज के बीच तेज गति से जा रही एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद वैन पलट गई। हादसे में वैन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
