BREAKIG NEWS :- अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा, वहीं प्रशासन का फोकस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन पर रहेगा।

BREAKIG NEWS :- अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा, वहीं प्रशासन का फोकस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन पर रहेगा।

रामपुरा। आगामी अनंत चतुर्दशी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर गुरुवार को शाम 6:00 बजे पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ गणेश उत्सव समितियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने सहभागिता की।

बैठक में नवनियुक्त अनुविभागीय अधिकारी मयूरी जोक, डीएसपी शबेरा अंसारी, तहसीलदार कमलेश डूडवे , मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति, नगर परिषद अध्यक्ष सीमा जितेंद्र जागीरदार एवं थाना प्रभारी निलेश सोलंकी की उपस्थिति में गणेश विसर्जन को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य विषय गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का रूट, विसर्जन स्थल तथा पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने आयोजन समितियों से चर्चा कर जुलूस के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव प्राप्त किए।

इस अवसर पर आदर्श हिंदू सेवा समिति, अंजुमन इस्लाम कमेटी, विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित नागरिकों एवं समितियों के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। अधिकारियों ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए गणेश विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

प्रशासन ने सभी गणेश उत्सव समितियों एवं नगरवासियों से पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की। 

और नया पुराने