COLLAGE :- मैं नहीं, आप” के संकल्प से गूंजा रामपुरा महाविद्यालय, उत्साह से मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस !

COLLAGE :- मैं नहीं, आप” के संकल्प से गूंजा रामपुरा महाविद्यालय, उत्साह से मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस !


शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस उत्साह, उमंग एवं सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रासेयो स्वयंसेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, गीत, कविता एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय वाक्य “मैं नहीं, आप” के भाव को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुई। इस अवसर पर रासेयो के उद्देश्य, स्थापना एवं समाज में स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को रासेयो के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। 

रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भरत कुमार धनगर ने  कहा कि युवा शक्ति समाज में सकारात्मक परिवर्तन की महत्वपूर्ण आधारशिला है तथा प्रत्येक स्वयंसेवक को “मैं नहीं, आप” की भावना के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर आधारित नाटक रहा।  

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, आदर्शों एवं “मैं नहीं, आप” के ध्येय वाक्य की भावना पर प्रकाश डाला गया। स्वयंसेवकों को बताया गया कि रासेयो विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, जल संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का संचालन रासेयो स्वयंसेविका चेरी जागीरदार एवं आभार डॉ. मुक्ता दुबे ने किया 

कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे

और नया पुराने