COLLAGE 6 :-नशा मुक्त युवा अभियान के तहत रामपुरा महाविद्यालय में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव” स्वास्थ्य शिविर आयोजित!

COLLAGE 6 :-नशा मुक्त युवा अभियान के तहत रामपुरा महाविद्यालय में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव” स्वास्थ्य शिविर आयोजित!



 भारत सरकार के युवा कार्यक्रम ओर खेल मंत्रालय द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत—100 सप्ताह संकल्प अभियान” के अंतर्गत देशभर के चयनित 200 संस्थानों में शामिल शासकीय महाविद्यालय रामपुरा, जिला नीमच में 25 सितम्बर 2026 को “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव” विषय पर विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शासकीय चिकित्सालय रामपुरा से चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष सोनी,सुपरवाइजर श्री कन्हैया लाल वप्ता , उमंग काउंसलर श्रीमति आशा पाटीदार , लैब तकनीशियन कु. खुशबू सोलंकी और कु. रुचिका प्रजापत द्वारा युवाओं के स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।


इस अवसर पर पोषण, उत्तम स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य पर नशे के दुष्प्रभाव विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए इस उम्र में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और नशे से पूर्ण दूरी अत्यंत आवश्यक है। नशे का सेवन शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ युवाओं के भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर युवाओं को अपनी सेहत के प्रति सजग बनाने के साथ उन्हें नशामुक्त और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. भरत कुमार धनगर ने कहा कि “युवाओं का स्वास्थ्य राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव’ शिविर का उद्देश्य युवाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है। 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। साथ ही युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य श्री मनोहर लाल देवड़ा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य अमिताभ उछाना , महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य विद्यार्थी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे

और नया पुराने