BIG NEWS :-Writing रामपुरा वन विभाग को मिली बड़ी सफलता पड़े ये ख़बर!

BIG NEWS :-Writing रामपुरा वन विभाग को मिली बड़ी सफलता पड़े ये ख़बर!


BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में मिले जंगली सूअर के तीन मृत बच्चे, शिकार के शक में आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में मिले जंगली सूअर के तीन मृत बच्चे, शिकार के शक में आरोपी गिरफ्तार,

रामपुरा। तहसील मुख्यालय के समीप ग्राम सालरमाला में जंगली सूअर के अवैध शिकार के संदेह में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां तीन जंगली सूअर के बच्चे मृत अवस्था में पाए गए।


वन विभाग के अनुसार ग्राम सालरमाला निवासी भेरूलाल पिता शिवनाथ, जाति नाथ के घर की राजस्व क्षेत्र में तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान तीन जंगली सूअर के बच्चे मृत मिले। इसके बाद आरोपी को वन क्षेत्र कार्यालय रामपुरा लाया गया और उसके विरुद्ध वन अपराध दर्ज किया गया।


निर्धारित प्रक्रिया के तहत 13 अगस्त 2026 को नगर वन परिक्षेत्र रामपुरा में मृत जंगली सूअरों का पोस्टमार्टम एवं शवदाह की कार्रवाई की गई। इस दौरान वनमंडलाधिकारी नीमच एल.के. अटोदे, उपवनमंडलाधिकारी मनासा कुलदीप सिंह ठाकुर, तहसीलदार रामपुरा कमलेश हुडवे, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मजिरिया सरपंच देवीलाल माली तथा पशु चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक मनासा जीवन नाथ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


आरोपी भेरूलाल को 14 अगस्त 2026 को प्रथम श्रेणी न्यायालय मनासा में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए, जिसके बाद उसे जावद जेल भेज दिया गया।




और नया पुराने