BREAKING NEWS:- रामपुरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा !
रामपुरा नगर में आज देशभक्ति के जज़्बे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा में शामिल हुए।
नगर के प्रमुख मार्गों से निकली इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा रामपुरा गूंज उठा।
यात्रा के दौरान लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपने समर्पण का संदेश दिया। युवाओं, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।
रामपुरा की सड़कों पर लहराता तिरंगा और देशभक्ति का यह नजारा हर किसी के लिए गौरव का पल रहा।

