BREAKING NEWS :-अपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख

BREAKING NEWS :-अपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख




नीमच, 08 अगस्त 2026। जिला शिक्षा विभाग नीमच द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयोंl राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अपार आईडी प्रत्येक विद्यार्थी की विशिष्ट शैक्षणिक पहचान है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख डिजिटल रूप से सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहेंगे। साथ ही, शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश, स्थानांतरण, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन तथा अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं में सुविधा प्राप्त होगी।

अपार आईडी के कई महत्वपूर्ण लाभ

 अपार आईडी के माध्यम से विद्यार्थियों का संपूर्ण शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा। विद्यालय परिवर्तन अथवा उच्च शिक्षा में प्रवेश के समय शैक्षणिक अभिलेखों के आदान-प्रदान में सुविधा होगी। विभिन्न शैक्षणिक सेवाओं एवं डिजिटल माध्यमों के उपयोग में भी अपार आईडी सहायक होगी।

विद्यालयों को शत-प्रतिशत अपार आईडी निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश

 जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को प्रत्येक पात्र विद्यार्थी की अपार आईडी का निर्माण एवं सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण की प्रगति दर्ज की गई है। शेष विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 जिला शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क कर अपार आईडी की स्थिति की पुष्टि करें तथा आवश्यक विवरण उपलब्ध कराएं। विद्यालयों को भी निर्देशित किया गया है कि किसी भी विद्यार्थी को अपार आईडी संबंधी जानकारी के अभाव में भविष्य की शैक्षणिक प्रक्रियाओं में कठिनाई न हो, इसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करें।

और नया पुराने