BREAKING NEWS :- डायल-112 की रफ्तार ने जीती जिंदगी की जंग

 BREAKING NEWS :-  डायल-112 की रफ्तार ने जीती जिंदगी की जंग....


रामपुरा। नीमच जिले के थाना रामपुरा क्षेत्र में बुधवार शाम दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज 7 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, रामपुरा थाना क्षेत्र के दुधलाई चौक पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई थी, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना 19 अगस्त 2026 को शाम 5:15 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही रामपुरा क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। एफआरव्ही वाहन में तैनात आरक्षक अनिल पाटीदार एवं पायलट राहुल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 7 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर घायल बुजुर्ग को तत्काल एफआरव्ही वाहन से रामपुरा चिकित्सालय पहुंचाया। घायल बुजुर्ग का रामपुरा चिकित्सालय में उपचार जारी है। डायल-112 टीम की इस त्वरित कार्रवाई से समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी।

और नया पुराने