BREAKING NEWS:- भक्ति में डूबा रामपुरा, शाही सवारी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब शाही ठाठ में निकले किलेश्वर महादेव, पुष्पवर्षा और जयकारों से गूंजा शहर बाबा किलेश्वर की शाही सवारी में आस्था का महासैलाब, सामाजिक संस्थाओं ने किया भव्य स्वागत !
सावन माह के तीसरे सोमवार को नीमच शिवभक्ति में डूबा नजर आया। शहर के आराध्य और नीमच के महाकाल कहे जाने वाले श्री किलेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी निकली तो सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों, भक्ति संगीत और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच निकली शाही सवारी ने पूरे शहर को शिवमय कर दिया। *विधि-विधान से शुरू हुई शाही सवारी- श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से विधि-विधान एवं पूजन-अर्चन के साथ शाही सवारी का शुभारंभ हुआ। फूलों से सुसज्जित रथ में विराजित श्री किलेश्वर महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े। सवारी रेलवे स्टेशन, मंडी गेट और चौकन्ना बालाजी चौराहा होते हुए ज्ञान मंदिर विधि महाविद्यालय के पास स्थित श्री अग्रसेन वाटिका चौराहा पहुंची। यहां युवा समाजसेवी एवं श्री किलेश्वर महादेव के परम भक्त आरूल-अशोक अरोरा (गंगानगर) ने फूलों से सुसज्जित रथ में विराजित नीमच के महाकाल श्री किलेश्वर महादेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजन के बाद शाही सवारी मुख्य नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। जगह-जगह हुआ बाबा का भव्य स्वागत-* शाही सवारी के मार्ग में जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं, संगठनों और धर्मप्रेमी नागरिकों ने बाबा किलेश्वर महादेव का भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई तो कहीं आरती उतारकर बाबा का आशीर्वाद लिया गया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी। सवारी के आगे-आगे ढोल-नगाड़ों और वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। सवारी में शामिल आकर्षक झांकियां भी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। 17 से अधिक झांकियों ने मोहा मन- शाही सवारी में बाबा की बारात के साथ 17 से अधिक भव्य झांकियां शामिल रहीं। मेरठ की केरला झांकी, कलकत्ता की झांकी और राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। बाहुबली हनुमान, बाहुबली शंकर, नरमुंड की साउंड-फोकस प्रस्तुति तथा नंदी के साथ अघोरी की विशेष प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। नासिक के ढोल, झांझ पार्टी, फोकस बैंड और गंगा आरती की झांकी ने शाही सवारी की भव्यता बढ़ाई। विशेष फोकस लाइट्स से सजी झांकियां रात में और भी आकर्षक नजर आईं। *हर-हर महादेव से गूंजता रहा शहर-* सावन के तीसरे सोमवार को निकली श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाबा के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा रही। हर-हर महादेव, जय श्री महाकाल के जयकारों से नीमच की सड़कें गूंजती रहीं। शाही सवारी ने पूरे शहर में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल बना दिया।
